उत्तर कोरिया ने हटाया देशव्यापी लाकडाउन, कोरोना वायरस की स्थिति सामान्य होने के बाद लिया फैसला

सियोल: उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग में एक सप्ताह पहले लगाए गए लाकडाउन को हटा लिया है। कोरोना के प्रकोप के सामान्य होने के चलते किम जोंग उन ने यह फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वायरस की स्थिति नियंत्रण में आने के चलते देशव्यापी लाकडाउन को हटाया गया है। बता दें कि देश में कोरोना का पहला केस सामने आने के बाद टीकों की कमी, चिकित्सा आपूर्ति और भोजन की कमी के मद्देनजर लाकडाउन लगाया गया था।

कोरोना संक्रमण का पहला मामला मिलते ही लगा था लाकडाउन

उत्तर कोरिया में संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि करने के बाद देश के नेता किम जोंग-उन ने शहरों और काउंटी में पूर्ण लाकडाउन लगाने का एलान कर दिया था। कोविड-19 वैश्विक महामारी फैलने के दो साल से अधिक समय बाद उत्तर कोरिया में संक्रमण का पहला मामला मिला था। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि राजधानी प्योंगयांग में जांच के लिए कुछ लोगों के नमूने लिए गए थे, इसमें ही कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई।

नहीं लगा है कोरोना वैक्सीन

‘केसीएनए’ ने बताया कि संक्रमण के मामले सामने आने के बाद देश के नेता किम जोंग-उन ने शहरों और काउंटी में पूर्ण लाकडाउन लगाने का आह्वान किया। ऐसा भी कहा गया कि 2.6 करोड़ की आबादी वाले देश में अधिकतर लोगों को कोविड-19 रोधी वैक्सीन नहीं लगाया गया है। उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘कोवैक्स’ वैक्सीन वितरण कार्यक्रम से मदद लेने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

उल्लेखनीय है कि किम ने सत्तारूढ़ कोरियाई वर्कर्स पार्टी के पोलित ब्यूरो की बैठक में अधिकारियों से संक्रमण को रोकने और उसे जल्द से जल्द जड़ से खत्म करने को भी कहा। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उत्तर कोरिया में संक्रमण के कितने मामले सामने आए हैं और वैश्विक महामारी का प्रकोप वहां कितना है।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…