Shivraj Cabinet Meeting : युवाओं के लिए शिवराज सरकार का तोहफा

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों वक्त बचा हुआ है। चुनाव से पहले शिवराज सरकार हर वर्ग को साधने का भरपूर प्रयास कर रही है। पहले महिलाओं को साधने के लिए लाड़ली बहना योजना लागू की थी, इसके बाद अब शिवराज सरकार ने युवाओं पर फोकस करते हुए युवा कैशल कमाई योजना को मंजूरी दी है।

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों वक्त बचा हुआ है। चुनाव से पहले शिवराज सरकार हर वर्ग को साधने का भरपूर प्रयास कर रही है। पहले महिलाओं को साधने के लिए लाड़ली बहना योजना लागू की थी, इसके बाद अब शिवराज सरकार ने युवाओं पर फोकस करते हुए युवा कैशल कमाई योजना को मंजूरी दी है।

दरअसल, सीएम शिवराज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में युवाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत युवाओं को सरकार की ओर से 8 से 10 हजार रूपये तक दिए जाएंगे। इस योजना को तहत 07 जून से संस्थाओं में प्रवेश दिया जाने लगेगा। योजना में प्रवेश की अंतिम तारीख 15 जून होगी। और अगस्त से राशि मिलना शुरू हो जाएगी।

यह युवा होंगे सम्मान के पात्र

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना के तहत आइटीआइ, डिप्लोमाधारी, स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रीधारी इस योजना के पात्र होंगे।

सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात

योजना को मंजूरी देने के बाद सीएम शिवराज ने कहा कि इस योजना के तहत युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका मिलेगा। बेरोजगारी भत्ता बैसाखी है, जो हम अपने युवाओं को नहीं देना चाहते हैं। सीएम शिवराज ने आगे कहा की 01 अगस्त से युवा काम करना शुरू करेंगे और एक महीना पूरा होते ही उनके खाते में राशि आना शुरू हो जाएगी। सीएम शिवराज ने कहा की जो युवा इस योजना के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें यह अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया की इस योजना के लिए कई कंपनियों, अस्पतालों, और अन्य संस्थानों को जोड़ा गया है।

  • Related Posts

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…

    मुरैना में स्कूली वाहनों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 40 से अधिक वाहन जांचे; 50 हजार रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला

    सुबह 7 बजे वैरियर चौराहे पर शुरू हुई जांच मुरैना में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार सुबह करीब 7…