मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गायिका शारदा के निधन पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रख्यात गायिका शारदा राजन आयंगर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि शारदा जी ने अपनी संगीत साधना और गायन की विशिष्ट शैली से गीत-संगीत प्रेमियों को आनंदित किया। चार-पांच दशक पहले गाए गए उनके गीत आज भी सुने और गुनगुनाए जाते हैं। तितली उड़ी उड़ जो चली…, चले जाना जरा ठहरो…, वो परी कहाँ से लाऊँ…, जब भी ये दिल उदास होता है… जैसे गीतों से वे सदैव याद की जाएंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत शारदा जी की आत्मा की शांति और उनके परिजन, मित्रजन और प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…