MP News: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकर और हस्तशिल्पियों को दी बधाई;मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सभी बुनकर और हस्तशिल्पियों साथियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि हथकरघा भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत है, यह हमें हमारी परम्पराओं से जोड़ता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेने का आहवान किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बुनकर साथियों के परिश्रम का ही सुफल है, जो हमारी चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों के साथ पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग, जरदोजी, कुक्षी और मनावर की नेचुरल डाई प्रिंटिंग ने विश्वभर के लोगों के दिलों को जीत लिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरी शुभेच्छा है कि प्रदेश की यह कला अक्षुण्ण रहे और हथकरघा के कार्य से जुड़े हमारे सभी साथी समर्थ एवं आत्म-निर्भर बनें।

  • Related Posts

    ग्वालियर के डबरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, दो युवक हिरासत में; नाबालिग लड़की भी मिली

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। रविवार देर रात…

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…