हेलीकॉप्टर में खराबी आने से सीएम साय जशपुर के लिए नहीं हो पाए रवाना

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में खराबी आने से वे जशपुर के लिए रवाना नहीं हो पाए. सीएम साय 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर के उड़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन उड़ान नहीं भर पाया. बताया जा रहा कि टेक्निकल समस्या के चलते हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया. इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी लाल उम्मेद सिंह समेत सुरक्षा बल के अधिकारी पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचे हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु साय डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक पुलिस लाइन हेलीपैड में बैठकर हेलीकॉप्टर के ठीक होने का इंतजार करते रहे. तकनीकी खराबी ठीक हो पाने पर सीएम एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां से वे दूसरे हेलीकॉप्टर से जशपुर रवाना होंगे.

बता दें कि सीएम साय आज दोपहर 12 बजे जशपुर दौरे पर जाने वाले थे, जहां दुलदुला विकासखंड के जामटोली में आयोजित मां शारदा धाम मेला में शामिल होने का शेड्यूल है. इसके बाद वहां से शाम 4 बजे वापस रायपुर लौटने वाले थे.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…