कोतवाली पुलिस द्वारा सेल्समेन का गुम हुआ मोबाईल ढूंढ़कर दिलाया वापस

कोतवाली-पुलिस-द्वारा-सेल्समेन-का-गुम-हुआ-मोबाईल-ढूंढ़कर-दिलाया-वापस

अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मोबाईल फोन गुमने अथवा चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर तत्काल सी.ई.आई. आर. पोर्टल में रिपोर्ट दर्ज की जाकर तत्परता पूर्वक गुम अथवा चोरी गये मोबाईल को प्राप्त कर रिपोर्टकर्ता को सौंपे जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

बरबसपुर,  शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समेन बालमुकुन्द मिश्रा पिता महेश्वर प्रसाद मिश्रा उम्र करीब 48 साल निवासी ग्राम बम्हनी कोतवाली अनूपपुर द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 15.08.2024 को अनूपपुर आते वक्त रास्ते में रियल मी कंपनी का 18000 रूपये कीमती स्मार्ट फोन गिरकर गुम हो गया है। जो टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के द्वारा कालेज छात्र के गुम मोबाईल की रिपोर्ट सी.ई.आई.आर. पोर्टल में दर्ज की जाकर पतासाजी की गई एवं प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं एवं आरंक्षक अनूप पुषाम के द्वारा गुमा हुआ मोबाईल ग्राम परसवार अनूपपुर से दस्तयाब कर सेल्समेन को सौंपा गया है। अठारह हजार रूपये कीमती गुम हुए मोबाईल के प्राप्त होने पर बालमुकुन्द मिश्रा द्वारा अनूपपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…