एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना ने ग्राम महदेइया में लगाया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर

एनसीएल की ब्लॉक-बी  परियोजना ने ग्राम महदेइया में लगाया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर
 
160 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया लाभ

सिंगरौली
 
बुधवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की ब्लॉक-बी परियोजना द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्राम महदेइया में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

इस शिविर में डॉ. सुरोजीत सेन शर्मा (ब्लॉक-बी) तथा डॉ. बिन्सी सी. टी. (केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली) से चिकित्सकों की टीम के द्वारा उपस्थित लोगों का  समान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को आवश्यक दवाइयों का नि: शुल्क वितरण भी किया गया।

शिविर के दौरान 160 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी (सीएसआर), ब्लॉक-बी सहित परियोजना से अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। एनसीएल समय समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एनसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…