भोपाल मास्टर प्लान प्रारूप 2047 में लोहा मंडी की मांग व 125 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव की प्रति मुख्यमंत्री को सौंपी

भोपाल। अध्यक्ष बलदेव खेमानी ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ GIS 2025 की सफलता के उपलक्ष में व्यावसायिक संस्थाओं के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सम्मान किया। जिसमें लोहा व्यवसाय एवं निर्माता संघ द्वारा उनका सम्मान किया गया व उनसे लोहा मंडी को मास्टर प्लान प्रारूप 2047 में प्रस्तावित करने एवं ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट 2025 के अंतर्गत 125 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव के विषय में ज्ञापन दिया गया।

मध्य प्रदेश शासन की लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउस की नई नीतियों को देखते हुए शासन को लोहा मंडी के लिए 125 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया गया है। जिसके तहत भूमि भवन एवं अधोसंरचना का विकास किया जाएगा ।

लोहा मंडी को मध्यक्षेत्र से यातायात नगर में स्थान्तरित होना प्रस्तावित किया जाना है, वर्तमान में भोपाल मास्टर प्लान प्लान प्रारूप 2047 में राजधानी को मेट्रोपोलियन सिटी के रूप में विकसित किया जाना है ऐसे में लोहा मंडी को यातायात नगर के समीप प्रस्तावित किया जाना उचित होगा जिससे नो एंट्री से परेशान लोहा व्यवसायी जो दिन रात दुकाने खोलकर अपना व्यापार कर रहे है जो की मानवीय आधार पर भी सही नहीं है, उन्हें राहत मिलेगी। इससे शहर में भारी वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा व भारी वाहन के प्रवेश न होने से यातायात में भी सुगमता रहेगी। लोहा मंडी को यदि यातायात नगर के समीप प्रस्तावित किया जाता है तो, शासन को इससे राजस्व में व व्यापारियों को अपने व्यापार में अभूतपूर्व वृद्धि करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस बारे में संघ के अध्यक्ष बलदेव खेमानी ने बताया कि भोपाल में लोहा मंडी के लिए साल 1995 से मांग उठा रहे हैं। यहां 160 से अधिक बड़े कारोबारी है। यदि लोहा मंडी बनती है तो कारोबार में दोगुना उठाव आएगा। वर्तमान में शहर में मार्केट है, लेकिन लोडिंग-अनलोडिंग की समस्या आती है। खेमानी ने बताया कि हमें पूरी उम्‍मीद है कि मुख्‍यमंत्री हमारी लोहा मंडी की मांग को जल्‍द पूरा करेंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष बलदेव खेमानी, नरेश चोटरानी, मुकेश पेशवानी, नारायण खेमानी, जवाहर टहलरामानी, राहुल जैन, आकाश टोंगिया आदि लोहा व्‍यवसायी उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…