दर्दनाक हादसा : बुरहानपुर में दीवार गिरने से मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी, जांच में जुटा प्रशासन

बुरहानपुर
जिले के गणपति थाना क्षेत्र के इतवारा में बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से दो मजदूरों को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, एक मजदूर अब भी मलबे में फंसा हुआ है, जिसे निकालने के लिए नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मौके पर कोतवाली और गणपति थाना पुलिस के साथ-साथ सीएसपी, अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भी पहुंचे हैं।

रेस्क्यू जारी, जांच में जुटा प्रशासन
प्रशासन जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं और मजदूर तो दबे नहीं हैं। हादसे के पीछे की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। यह घटना न केवल प्रशासन की सतर्कता की परीक्षा ले रही है, बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों का ध्यान रखा जाता, तो यह हादसा टल सकता था।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…