महिलाओं ने चुराई चूड़ियाँ, ज्वेलर्स को पता तक नहीं चला

 अब सीसीटीवी की मदद से ढूँढ़ रही है पुलिस

उज्जैन। सोने की चूड़ियां खरीदने के लिए ज्वेलर्स की दुकान पर गई 2 महिलाओं ने ज्वेलर्स को ही चपत लगा दी और बड़े ही शातिराना अंदाज में उसकी दुकान से सोने की चूड़ियां चोरी कर गायब हो गईं। ज्वेलर्स की शिकायत माधवनगर थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। दोनों महिला ज्वेलर्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सोने की चूड़ियां चोरी करते हुए दिखाई दे रही हैं लिहाजा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…