4,600 कर्मचारियों की छंटनी करेगी Rolls-Royce

बिजनेस डेस्कः विमान इंजन बनाने वाली कंपनी रॉल्स रॉयस ने कहा कि वह 2020 तक 4,600 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। कंपनी हालिया वर्षों में पहले ही हजारों छंटनी की घोषणा कर चुकी है।

समूह ने जारी बयान में कहा, ‘‘रॉल्स रॉयस प्रस्तावित पुनर्गठन के साथ गति एवं सहजता के नए चरण की घोषणा करती है। इस पुनर्गठन से कंपनी को बेहतर आय होगी तथा मुनाफा के साथ ही नकदी प्रवाह बेहतर होगा।’’ कंपनी ने कहा कि इससे 2020 तक उसे खर्च में सालाना 40 करोड़ पौंड की बचत होगी।

कंपनी विमानों के इंजन की मांग में कमी आने से इधर कुछ समय से संकट का सामना कर रही है। इसके इंजन का इस्तेमाल एयरबस और बोइंग जैसी विमान निर्माता कंपनियां करती हैं।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विव

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री साय…