अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाल परेड मैदान में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

भोपाल : मध्यप्रदेश में 21 जून को चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि और केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ थावरचंद गहलोत अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। भोपाल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिये सहभागियों की उपस्थिति अब प्रात: 6 बजे तक होगी।

योग प्रदर्शन का कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश में एक ही समय पर आयोजित किया जायेगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्रीगण भी शामिल होंगे। राज्य सरकार ने मंत्रीगण को जिले आवंटित किये हैं। योग प्रदर्शन के कार्यक्रम में शासकीय और अशासकीय स्कूलों के कक्षा-7 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे।

सामूहिक योग कार्यक्रम में मंत्री, सांसद और विधायकों की उपस्थिति रहेगी। सामूहिक योग कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करने के लिये महिला बाल विकास विभाग को निर्देश जारी किये गये हैं।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…