जनआशीर्वाद यात्रा : केंद्रीय नेताओं को बुलाने की कोशिश में भाजपा

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद रथयात्रा में जुट रही लोगों की भीड़ देखकर भारतीय जनता पार्टी इस प्रयास में है कि केंद्रीय नेताओं को यह नजारा दिखाया जाए। उज्जैन से 14 जुलाई को रथयात्रा शुरू होने के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आए थे लेकिन उसके बाद से संगठन के बड़े नेता यात्रा में शामिल नहीं हुए हैं। अब पार्टी के नेता इस प्रयास में लगे हैं कि संगठन के बड़े नेताओं को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाए। प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे उज्जैन में शामिल हुए थे।

जनआशीर्वाद यात्रा को प्रदेश में भारी समर्थन मिल रहा है। पार्टी नेताओं के मुताबिक रात 3 बजे तक सीएम की रथयात्रा का लोग इंतजार कर रहे हैं। सीएम की यह यात्रा प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।

पार्टी नेता चाहते हैं कि दिग्गज नेताओं को यात्रा के जरिए बताया जाए कि प्रदेश में 15 साल से सरकार होने के बाद भी एंटीइनकमबेंसी जैसी स्थिति कहीं नहीं है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत कहते हैं कि यात्रा में फिलहाल प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…