लोकतंत्र के महायज्ञ लिए पीएम का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वीं लोकसभा के लिए ट्वीट कर युवाओं से अधिकाधिक मतदान की अपील कर रहे हैं। अब उन्होंने इस अभियान से हरियाणा के स्टार खिलाडिय़ों को भी जोड़ लिया है।

पीएम ने ट्वीट कर कहा कि अर्जुन अवॉर्डी जेवलिन थ्रोअर खंदरा गांव के नीरज चोपड़ा, सोनीपत के भैंसवाल कलां गांव के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को कहा है कि आपने कड़े अभ्यास के बूते देश को विजयी बनाया है। अब आप अन्य खिलाडिय़ों और लोगों को ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित करें। नीरज चोपड़ा ने भी अपने दोस्तों, परिवार और देश के समस्त मतदाताओं को मतदान कर देश को लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है।

इस बार लोकसभा के चुनाव में मतदान अधिक हो इसके लिए सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक स्तर पर ज्यादा प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से कॉलेजों में जाकर युवाओं को मत बनाने के साथ-साथ मतदान के भी प्रेरित किया जा रहा है। राहगीरी कार्यक्रम के जरिये भी संगठनों और संस्थाओं के पदाधिकारियों को जागरूक किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति मत बनवाने और मत डालने से अछूता न रहे। इन सबके चलते इस बार चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हो सकता है।

हरियाणा में 2014 के लोकसभा चुनाव में 73 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रदेश में सबसे ज्यादा 73.26 प्रतिशत मतदान आपातकाल के बाद 1977 में हुआ था। राज्य में 1967 में 70 प्रतिशत के पार गया था। इसी तरह से 1971 में 64.35, 1980 में 64.70, 1984 में 66.84, 1989 में 64.41, 1991 में 65.85, 1996 में 70.48 और 1998 में 68.99, 1999 में 63.68, 2004 में 65.72, और 2009 में 67.48 प्रतिशत मतदान हुआ।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…