दिशा पटानी निभा सकती है पंजाबी गर्ल की भूमिका, एकता कपूर बना रही ये प्लान

इस समय बॉलीवुड में लाइट कॉमेडी फिल्म का चलन बढ़ गया है. आप भी एक और लाइट कॉमेडी को लेकर तैयार हो जाइए, जिसे ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने लिखा है. इसका सबसे बड़ा श्रेय आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ड्रीम गर्ल को जाता है. प्रोड्यसर एकता कपूर ने राज की स्टोरी में अपना इंटरेस्ट जाहिर किया है. इस बारे में बात करते हुए एकता ने कहा कि वो राज की एक स्टोरी को अप्रूभ कर चुकी हैं, और चाहती हैं कि इस फिल्म में दिशा पटानी लीड रोल में अदा करें.

काफी लंबे समय से एकता कपूर का मन में दिशा पटानी के साथ काम करने का इंतजार हैं. साथ ही एकता को ये भी लगता है कि दिशा के साथ काम करने के लिए इससे ज्यादा अच्छी कोई स्क्रिप्ट हो ही नहीं सकती है. एक रिपोर्ट कि मानें तो एकता कपूर और दिशा पटानी के बीच फिल्म को लेकर बात चल रही है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस फिल्म में दिशा पटानी को स्मॉल टाउन पंजाबी गर्ल जो चंडीगढ़ से होती है उसकी भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी. जो इस बारे में नहीं जानता है उसे बता दें कि फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा है. सबसे मजेदार बात तो ये है कि राज के पास कुछ ऐसे कॉन्सेप्ट थे जिसके बारे में उन्होने ड्रीम गर्ल से पहले ही एकता को बता दिया था.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…