CM कमलनाथ ने केजरीवाल को फोन पर दी बधाई,सत्ता में वापसी पर कही ये बात

भोपाल. दिल्ली विधानसभा चुनाव (delhi assembly elections) में आम आदमी पार्टी (aap) की धमाकेदार जीत पर सीएम कमलनाथ (cm kamalnath) ने पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है. कांग्रेस खुद भले ही खाता नहीं खोल पायी लेकिन बीजेपी की हार से वो खुश है. दिल्ली में जबरदस्त जीत हासिल करने वाली आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) से आज सीएम कमलनाथ (cm kamalnath) ने फोन पर बात की.

दोपहर बाद दिल्ली के नतीजे साफ होने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को फोन लगाकर जीत के लिए बधाई दी. कमलनाथ ने उम्मीद जताई कि दिल्ली की नव निर्वाचित सरकार दिल्ली के विकास, प्रगति और जनहित के काम कर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी. सीएम ने कहा कांग्रेस पार्टी के लिये भले ही नतीजे अनुकूल नहीं रहे हों, लेकिन पार्टी इन नतीजों की समीक्षा कर कमियों का पता लगाएगी.

बीजेपी पर निशाना
दिल्ली के चुनाव नतीजों पर सीएम कमलनाथ ने जहां अरविंद केजरीवाल को बधाई दी..वहीं दूसरी ओंर आज घोषित नतीजों में दस का आंकड़ा पार नही कर पाने वाली बीजेपी के लिए सबक का दिन बताया. उन्होंने कहा मध्यप्रदेश , राजस्थान , छतीसगढ़ के बाद महाराष्ट्र , झारखंड और अब दिल्ली के नतीजों ने साबित कर दिया है कि भाजपा की नफ़रत और बांटने की राजनीति को देशवासी नकारते जा रहे हैं.

पूरी भाजपा ने देश की राजधानी दिल्ली के इस चुनाव में अपने आप को पूरी तरह से झोंके रखा. मुद्दों से भटकाने और गुमराह करने की जमकर कोशिश हुई है. जमलिये आत्मचिंतन का समय है. देश से भाजपा को नकारने की जो शुरुआत हो चुकी है..

दिल्ली नहीं गए थे कमलनाथ
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को स्टार प्रचारक बनाया था.लेकिन सीएम कमलनाथ दिल्ली के चुनाव प्रचार में नहीं गए.इसको लेकर खासी चर्चा थी.कमलनाथ के केजरीवाल के खिलाफ प्रचार नहीं करने को उनकी स्ट्रेटजी और केजरीवाल से उनके संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा था

CM कमलनाथ ने केजरीवाल को फोन पर दी बधाई,सत्ता में वापिसी पर कही ये बात

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…