गोवा में 7 पहुंची कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या

पणजी। गोवा में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि सेंट एस्टीवम के एक व्यक्ति का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है, उसने विदेश यात्रा की थी। गोवा में कोरोना वायरस पॉजिटिव कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। बता दें कि भारत में निजामुद्दीन के मरकज की वजह से बढ़ी तेजी से कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्‍या बढ़ी है। हालांकि, गोवा में ताजा मामला तब्‍लीगी जमात से जुड़ा नहीं है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2902 हो गई है (इसमें 2650 लोग अभी वायरस से संक्रमित हैं, 183 ठीक या फिर डिस्चार्ज हो चुके हैं और 68 की मौत हो चुकी है)। बता दें कि बीते 12 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के मामलों में 355 की बढ़त हुई है।

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। अब कई राज्‍यों में लॉकडाउन तोड़नेवाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। कोच्चि पुलिस ने आज लॉकडाउन के बीच पानमपिल्ली नगर इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले 41 लोगों को गिरफ्तार किया। ड्रोन कैमरों की मदद से पुलिस द्वारा की जा रही निगरानी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। एसएचओ ने बताया कि बाद में उन लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं आज ओडिशा के बरहमपुर में पुलिस कर्मी लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करने और इसको फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की गाइलाइंस का पालन करने और घरों में रहने की अपील करने के लिए साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…