शिवराज सरकार पुजारियों को देगी मानदेय, कमलनाथ ने लिखी थी चिट्ठी

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की सरकार ने मठ-मंदिरों और पुजारियों को मानदेय देने के लिए 8 करोड़ रुपये जारी किए हैं. धर्मस्व विभाग के ACS मनोज श्रीवास्तव ने पुजारियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किया है.

दरअसल लॉकडाउन के दौरान मंदिरों के बंद होने की वजह से मंदिरों का खर्चा चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है. दान दक्षिणा और चढ़ावे के ना आने की वजह से मंदिर के पुजारियों को दिक्कत हो रही थी.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को सीएम शिवराज से पुजारियों के गुजारे भत्ते की मांग को लेकर पत्र लिखा था. उन्होंने कहा था, ‘लॉकडाउन की वजह से सभी मंदिर बंद हैं, जिससे यहां श्रद्धालु दर्शन करने नहीं आ रहे हैं. मंदिरों में चढ़ावा भी नहीं मिल रहा है. इससे पुजारियों का रोज का खर्च तक नहीं चल पा रहा है. इसीलिए राज्य सरकार को छोटे-बड़े मठों में पूजा के लिए 5,000 रुपये प्रति माह, जबकि पुजारियों को 7500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता के लिए देना चाहिए.’

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में लगाया ‘संकल्प वृक्ष’, 15 जनवरी को भोपाल में मनेगा सेना दिवस

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐतिहासिक शौर्य स्मारक परिसर में पहुंचकर ‘संकल्प वृक्ष’…

    मुरैना: 4.5 लाख रुपये के नशे के 2856 इंजेक्शन जब्त, आगरा से सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुरानी…