हिमाचल: जयराम ठाकुर ने ली CM पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूदहिमाचल: जयराम ठाकुर ने ली CM पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

शिमला। हिमाचल प्रदेश बुधवार को एक नए इतिहास का गवाह बना है। यहां पहली बार मंडी के विधायक जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी भी पहली बार मौजूद रहे। शिमला के रिज मैदान पर हो रहे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जयराम ठाकुर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

जयराम ठाकुर ने खुले मैंदान में जनता के सामने शपथ ग्रहण की और उनके बाद 10 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वालों में महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, रामलाल मरकंडा, सरवीण चौधरी, राजीव सैजल, अनिल शर्मा, विपिन परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह।

पिता की आई याद

शपथ से पहले ठाकुर को अपने पिता की याद आ गई और उन्होंने कहा कि आज मेरे पिता होते तो बड़ी खुशी होती। उनका एक साल पहले निधन हो गया। मेरे माताजी भी अस्वस्थ्य हैं लेकिन उनका आशीर्वाद मेरे साथ है यही बड़ी बात है। लोगों ने हममें विश्वास दिखाया है हम उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

वहीं जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ने कहा कि यह आम लोगों के विश्वास की जीत है। सरकार से ढेर सारी उम्मीदें हैं कि वो लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें सुलझाने का प्रयास करेंगे।

मंडी के लोगों के लिए खास दिन

यद दिन मंडी के लोगों के लिए विशेष है क्योंकि पहली बार इस सीट का कोई विधायक राज्य का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। छोटा राज्य होने के कारण यहां कैबिनेट में 11 मंत्री तक रह सकते हैं लेकिन माना जा रहा है कि आज के शपथ ग्रहण में ठाकुर के साथ 6 से 8 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए शिमला के रिज मैदान पर सुबह से ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, अंनत कुमार गीते, थावर चंद गहलोत मंच पर मौजूद हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शिमला पहुंच चुके हैं। पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण अाडवाणी के अलावा राज्यों के मुख्यमंत्री व 6 राज्यों के उप-मुख्यमंत्री शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के विभिन्न भागों से करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…