MP, राजस्थान समेत 5 राज्यों में आज बजेगा चुनावी बिगुल, EC की 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस साल के अंत महीने में देश के पांच राज्य मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने की पूरी उम्मीद है। आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग इन राज्यों में चुनावी तारीख की घोषणा करने वाला है। आयोग ने आज दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक की।

विधानसभा चुनाव 2023
राज्य विधानसभा सीट

मध्यप्रदेश-         203

छत्तीसगढ़-         90

राजस्थान-          200

तेलंगाना-          119

मिजोरम-           40

चुनाव आयुक्त की हुई पर्यवेक्षकों के साथ बैठक

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक की। उन्होंने कहा कि यह तय करना है कि चुनावों में कोई भी मनी पावर और मसल्स पावर से वोटरों को प्रभावित न कर सके। मॉडल कोड प्रभावी ढंग से लागू हो। चुनाव पूरी तरह हिंसा मुक्त हों।

 

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…