केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान से उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की सौजन्य भेंट

केंद्रीय-कृषि-मंत्री-चौहान-से-उप-मुख्यमंत्री-शुक्ल-ने-की-सौजन्य-भेंट

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान से उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की सौजन्य भेंट

बहुती नहर के उन्नयन के लिये 1700 करोड़ की राशि स्वीकृति का किया अनुरोध

भोपाल :

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा एवं सतना जिलों में संचालित बाणसागर परियोजना की बहुती नहर के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार की “मॉडर्नाइजेशन ऑफ कैचमेंट एरिया डेवलपमेंट” योजना में 1700 करोड़ की राशि स्वीकृति का अनुरोध किया। परियोजना से 85 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि का विकास होगा। उन्होंने कहा कि परियोजना से क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बहुती नहर के उन्नयन की महती आवश्यकता है। नहर के वर्तमान निर्माण से कई स्थानों पर कमांड क्षेत्र का लेवल अत्यधिक ऊंचा है। इस स्थिति को सुधारने के लिए आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और केंद्र सरकार से इस दिशा में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि परियोजना से रीवा संभाग के किसानों को समृद्धि की नई राह मिलेगी।

 

  • Related Posts

    चंद्र ग्रहण आज, करीब साढ़े तीन घंटे तक चलेगा, इन देशों में दिखाई देगा ग्रहण

    उज्जैन खगोलीय गणना के अनुसार आज साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वर्ष 2025 में चार ग्रहण होंगे। इनमें दो चंद्र…

    ऐतिहासिक ग्वालियर किले का आधा हिस्सा निजी हाथों में, 5 साल सौंदर्यीकरण और देखरेख के लिए दिया गया

     ग्वालियर  मध्यप्रदेश में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट Memorandum of understanding (MOU) पर वर्क शुरू हो गया है। इसी कड़ी में ऐतिहासिक ग्वालियर किले का आधा हिस्सा निजी हाथों में चला…