मप्र : उज्जैन में भागवत, शाह, विजयवर्गीय और सीएम की गुप्त मंत्रणा

उज्‍जैन। भाजपा अध्यक्ष अमित शाम शुक्रवार शाम को उज्जैन पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी थे। दरअसल मुख्यमंत्री सुबह शैव महोत्सव का शुभारंभ कर (मुंगावली) अशोक नगर चले गए थे। मगर शाम को शाह के साथ लौटे।

माधव सेवा न्यास भवन भवन में संघ प्रमुख भागवत, अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व कैलाश विजयवर्गीय के बीच 45 मिनट तक मंत्रणा चली। इस सियासी मुलाकात से कई तरह की चर्चाएं चलीं। सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख को प्रदेश के ताजा सियासी समीकरणों और स्थिति की जानकारी दी गई है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि जल्द ही भाजपा में संगठनात्मक बदलाव नजर आ सकते हैं। चर्चा यह भी चली कि कैलाश विजयवर्गीय की प्रदेश की राजनीति में वापसी हो रही है। मगर उन्होंने इस संबंध में पूछे गए सवाल को हंसकर टाल दिया। बैठक समाप्त होने के बाद भागवत उज्जैन से रवाना हो गए। वहीं अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने शैव प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद महाकाल मंदिर में पूजन-अर्चना की।

  • Related Posts

    माधव टाइगर रिजर्व में छोड़ी नई बाघिन को भाया जंगल, पन्ना से आई बाघिन ने 24 घंटे में 15 किमी का क्षेत्र घूमा

    शिवपुरी  मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव टाइगर रिजर्व में मादा बाघ को छोड़ा गया है। जब से वह पिंजरे से छूटी है तभी से वह जंगल में घूम…

    भोपाल में 1283 स्थानों पर प्रापर्टी की दरों में 18% तक की वृद्धि प्रस्तावित, कलेक्टर गाइडलाइन के लिए 19 मार्च तक सुझाव

    भोपाल कलेक्ट्रेट में गुरुवार को मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2025- 26 की कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में…