21 की हुईं जाह्नवी कपूर, इस खूबसूरत अंदाज में विश करने के लिए इस बार नहीं होंगी श्रीदेवी

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर 21 साल की हो गई हैं। फिल्म ‘धड़क’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहीं जाह्नवी का आज यानी 6 मार्च को जन्मदिन है। हाल ही में जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी का निधन हुआ है। 24 फरवरी को श्रीदेवी दुबई में चल बसीं। वहीं 28 फरवरी को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद बेटी जाह्नवी और पति बोनी कपूर श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में बहा कर आए। इस दुख की घड़ी में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ पूरा कपूर खानदान खड़ा है।

वहीं उनके जन्मदिन पर कजिन सोनम कपूर ने भी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी हैं। सोनम ने जाह्नवी को बहुत ही प्यारा सा मेसेज देते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। सोनम ने जाह्ववी की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘मजबूत लड़कियों में से एक ऐसी लड़की जिसे मैं जानती हूं। जो आज एक औरत बनी है। हैप्पी बर्थडे जानू…’। बता दें, पिछले साल 2017 में जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर मां श्रीदेवी ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। श्रीदेवी ने जाह्ववी के बचपन की कई सारी तस्वीरों का एक कोलाज बनाया था और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

श्रीदेवी ने साथ ही इस तस्वीर को कैप्शन दिया था। कैप्शन में श्रीदेवी ने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे टु माय एंजल, मेरे लिए दुनिया की सबसे कीमती चीज।’ श्रीदेवी के करीबी दोस्त और ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी जाह्नवी कपूर को बर्थडे विश किया। मनीष ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘भगवान तुम्हें खूब तरक्की दे। गॉड ब्लेस यू.. बहुत-बहुत प्यार।’

साल 2017 में श्रीदेवी द्वारा जाह्नवी के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…