कमलनाथ ने कहा- दिल्ली की जनता ने भाजपा को नकारा, शिवराज बोले- भाजपा का वोट शेयर बढ़ा

भोपाल. दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा लगभग साफ होने और भाजपा की सीटों का आंकड़ा बहुत ज्यादा नहीं बढ़ने के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का वोट शेयर दिल्ली में बढ़ा है। अभी तो रुझान हैं, अंतिम परिणाम आने के बाद भाजपा की सीटें बढ़ जाएंगी।

कमलनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि भाजपा का कोई भी नेता बेरोजगारी को लेकर बात नहीं करता है। केंद्र में भाजपा की सरकार है। उसका क्या हाल हो रहा है। लोग भाजपा का चेहरा पहचानने लगे हैं। पार्टी संगठन को पहले से पता था- नतीजे क्या हो सकते हैं, लेकिन दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूरी तरीके से नकार दिया है। जबकि भाजपा ने वहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

शिवराज ने कहा- भाजपा की ज्यादा सीटें आ रही हैं
दिल्ली चुनाव को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का वोट शेयर लगातार बढ़ रहा है। कई सीटों पर कांटे की टक्कर है। यह केवल रुझान हैं। परिणाम आते-आते सारे आंकड़े बदल जाएंगे। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस का दिल्ली में सूपड़ा साफ हो चुका है। भाजपा की सीटें पिछले चुनाव से कई ज्यादा बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

  • Related Posts

    सीएम डॉ मोहन ने किया ये बड़ा ऐलान, एमपी में होगी 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती

    उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में पुलिस लाईन में आयोजित पुलिस के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि बाबा महाकाल की…

    इंदौर&भोपाल की तर्ज पर खरगोन प्रशासन भी शहर में पार्किंग के नए नियम लागू करने जा रहा

    खरगोन  मध्य प्रदेश के खरगोन वासियों को जल्द ही शहर की सड़कों के किनारों पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों से निजात मिलने वाली है। दरअसल, शहर में जल्द ही अव्यवस्थित खड़े…