मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री माधवराव सप्रे की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, मनीषी संपादक, पत्रकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिए समर्पित स्व. श्री माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में श्री सप्रे के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्री सप्रे का जन्म 19 जून 1871 को दमोह जिले के पथरिया में हुआ था। श्री सप्रे का कृतित्व बहु-आयामी था। देश के लिये उनका योगदान असाधारण और कालजयी है। उन्होंने कई अंग्रेजी शब्दों के लिए हिन्दी के शब्द गढ़े। वर्ष 1905 में उनके “हिन्दी विज्ञान कोश” का प्रकाशन हुआ। श्री सप्रे ने वैचारिक सामाजिक क्रांति की अलख जगाने का काम किया। श्री सप्रे का अवसान 23 अप्रैल 1926 को हुआ। उनको समर्पित माधवराव सप्रे स्मृति समाचार-पत्र संग्रहालय भोपाल में संचालित है।

  • Related Posts

    गोवा नहीं मध्यप्रदेश का ये आइलैंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, उठा सकते हैं शिकारा का लुत्फ

    Hanuwantiya Island : मध्य प्रदेश में गोवा से भी सुंदर और एडवेंचर से भरपूर डेस्टिनेशन मौजूद है जिसका नाम हनुवंतिया टापू है। हनुवंतिया टापू के नाम से मशहूर ये डेस्टिनेशन…

    MP News: सीएम ने सांसदों के साथ किया रात्रिभोज, मंत्रिमंडल के नामों पर आज लग सकती मुहर

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रदेश के सांसदों के साथ रात्रिभोज किया. इसमें कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए. इस दौरान प्रदेश के विकास के मुद्दों को…