मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी लोक सेवकों को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में देश की प्रगति, विकास और जन-कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी लोक सेवकों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में नामित किया गया था। विकास में सार्वजनिक सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
हाई कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दिए जाने की मांग के मामले में दिया आदेश, नहीं मिलेगी छूट
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानि ईडब्ल्यूएस को आयु सीमा में पांच…