मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारत रत्न सर विश्वेश्वरैया की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महान अभियंता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सर विश्वेश्वरैया भारत के महान अभियन्ता एवं राजनयिक थे। उन्हें वर्ष 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया था। देश में उनका जन्मदिन अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री विश्वेश्वरैया का जन्म कर्नाटक के कोलार जिले में 15 सितंबर 1860 को हुआ था। कृष्णराजसागर बांध, भद्रावती आयरन एंड स्टील वर्क्स, मैसूर संदल ऑयल एंड सोप फैक्ट्री, मैसूर विश्वविद्यालय, बैंक ऑफ मैसूर सहित अन्य कई विशिष्ट उपलब्धियाँ सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के अथक प्रयास से ही संभव हो पाईं।

  • Related Posts

    एमपी के 5 लाख कर्मचारियों का 9 साल बाद होगा प्रमोशन, एक लाख कर्मचारी इंतजार में रिटायर हुए, अब तीन क्राइटेरिया बनाए

    भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 मार्च को विधानसभा में ये बयान दिया था। इसके साथ ही सीएम ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही कर्मचारियों के…

    सुंदरलाल पटवा राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान के निर्माणाधीन भवन का काम तेज गति से

    भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा भोपाल के भौंरी में 45 करोड़ रुपये लागत से सुंदरलाल पटवा राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान भवन निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा…