शिवराज का प्रियंका पर हमला, कहा -जो लोग बेल पर है, वो भ्रष्टाचार के आरोप किस मुंह से लगा रहे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आरोप प्रत्यारोप तेज होते जा रहे है. मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रियंका जी और राहुल जी ये दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोल रहे हैं और इस कदर झूठ बोल रहे हैं कि कांग्रेस शासित प्रदेशों की नाकामियां और घोटाले दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ देते हैं. ये गांधी परिवार किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करता है. 2G घोटाला, 3G घोटाला, 4G घोटाला, जीजा जी घोटाला किसने किया, क्या दुनिया नहीं जानती..?

शिवराज ने कहा कि जो लोग बेल पर चल रहे हैं. वो भ्रष्टाचार के आरोप किस मुंह से लगा रहे हैं. जहां-जहां कांग्रेस की सरकारे है वो भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है. अभी छत्तीसगढ़ में एक आरोप लगा सट्टे का, सट्टेबाज आरोप लगा रहे हैं वहां की सरकार के खिलाफ. नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं प्रियंका जी आपको याद नहीं आता. उन्होंने कहा कि बलात्कार आपके प्रदेश में होते हैं और आप मध्य प्रदेश के नाम मढ देती हो, आपको तनिक भी शर्म नहीं आती?

कांग्रेस की सरकार में कितने भ्रष्टाचार हुए? 
सीएम ने कहा कि प्रियंका जी, जब यहां 15 महीने का शासन कांग्रेस का था तब कितने घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार हुए? क्या भूल गई, जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब बंटाढार मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था. किस मुंह से आप बात करती हैं? केवल भ्रष्टाचार ही नहीं, आप तो झूठ बोलती है. झूठ बोलने के लिए ही बार-बार याद करना पड़ता है. कई बार झूठ बोल के भी भूल जाती है, सच तो सच होता है उसे याद करना नहीं पड़ता. प्रियंका जी आपको एमएसपी कितनी देंगे, कितनी बढ़ाएंगे ये भी याद नहीं रहता. कभी कागज पढ़ती हो, कभी भूल जाती हो आपको तो रटना पड़ता है, तब आप दिखा पाती है और बता पाती है.

  • Related Posts

    साइबर अपराधी आटो चालक&डिलीवरी ब्‍वाॅय का काम करने वाले युवाओं का इस्तेमाल कर रहे

    इंदौर साइबर अपराधी आटो चालक-डिलीवरी ब्‍वाॅय का काम करने वाले युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। राजेंद्रनगर पुलिस ने सिंडिकेट से जुड़े तीन आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज…

    2028&29 तक सकल घरेलू उत्पाद दोगुना करने का लक्ष्य : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

    भोपाल मध्‍यप्रदेश का सकल घरेलू उत्‍पाद वर्ष 2024-25 प्रचलित भावों पर रूपये 1503395 करोड़ पहुंच गया है, जो वर्ष 2023-24 में रूपये 1353809 करोड़ था। पिछले वित्‍तीय वर्ष से 11.05…