विषाक्त भोजन खाने से एक बच्ची की मौत व 15 का बीमार होना दुखद: साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम हंगवा में फूड पॉइजनिंग से एक बच्ची की मृत्यु और 15 लोगों के बीमार होने की खबर अत्यंत दुःखद है।
श्री साय ने शुक्रवार को यहां एक्स पर ट्वीट कर कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मंत्रिमंडल के साथी श्री केदार कश्यप जी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना। मामले में अधिकारियों एवं चिकित्सकों को इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व पीड़ितों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
गौरतलब है कि कोंडागांव जिले के हंगवा गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में चिकन खाने के बाद 15 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। गत 11 फरवरी को भोजन करने के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत के चलते सभी को 12 फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर के मुताबिक, सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। विशेष रूप से अंतू राम, जिनकी हालत सबसे ज्यादा गंभीर थी, उनकी सेहत में भी सुधार देखा जा रहा है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मरीजों को पूर्ण स्वस्थ होने तक ही अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हंगवा गांव का दौरा किया है।
उन्होंने स्वयं भी गांव का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कैंप लगा रहा है और उस कार्यक्रम में भोजन करने वाले अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही है और वर्तमान में सभी की स्थिति सामान्य पाई गई है

  • Related Posts

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…

    जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन

    जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि व समय पर…