मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-ने-नई-दिल्ली-रेलवे-स्टेशन-हादसे-पर-दु:ख-व्यक्त-किया

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अचानक भीड़ बढ़ने से हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में लोगों के हताहत होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पीड़ादायक घटना से प्रभावित शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

 

  • Related Posts

    साइबर अपराधी आटो चालक&डिलीवरी ब्‍वाॅय का काम करने वाले युवाओं का इस्तेमाल कर रहे

    इंदौर साइबर अपराधी आटो चालक-डिलीवरी ब्‍वाॅय का काम करने वाले युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। राजेंद्रनगर पुलिस ने सिंडिकेट से जुड़े तीन आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज…

    2028&29 तक सकल घरेलू उत्पाद दोगुना करने का लक्ष्य : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

    भोपाल मध्‍यप्रदेश का सकल घरेलू उत्‍पाद वर्ष 2024-25 प्रचलित भावों पर रूपये 1503395 करोड़ पहुंच गया है, जो वर्ष 2023-24 में रूपये 1353809 करोड़ था। पिछले वित्‍तीय वर्ष से 11.05…