जो डर गए वो चले गए, जो बिक गए वो चले गए, जो मजबूत हैं वो कांग्रेस में डटे हुए :हरीश चौधरी

जो-डर-गए-वो-चले-गए,-जो-बिक-गए-वो-चले-गए,-जो-मजबूत-हैं-वो-कांग्रेस-में-डटे-हुए-:हरीश-चौधरी

भोपाल
 मध्यप्रदेश में पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों के बिकने का जिन्न एक बार फिर बाहर निकला है। इस बार किसी और ने नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी ने यह राग छेड़ा है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि- जो बिक गए वो चले गए।

यह बात कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कही है। वे विदिशा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि- जो डर गए वो चले गए, जो बिक गए वो चले गए। जो मजबूत हैं वो कांग्रेस में डटे हुए हैं। कांग्रेस में कमी नहीं है, कांग्रेस में मजबूत कार्यकर्ता हैं। बता दें कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार को कांग्रेस के ही विधायकों ने बीजेपी में शामिल होकर गिरा दिया था। उस समय कांग्रेस विधायकों के करोड़ों रुपए में बिकने की सियासी चर्चा गर्म थी। वहीं विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले कई पूर्व मंत्री और विधायकों ने कांग्रेस को गुड बाय कह बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसी के चलते विधानसभा में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिल सकी और लोकसभा में खाता भी नहीं खुल पाया। कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश बीजेपी को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष, नरोत्तम मिश्रा समेत इन नामों की चर्चा तेज

    भोपाल भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कभी भी हो सकता है. ऐसे में हर किसी की नजर नए अध्यक्ष पर है क्योंकि…

    BJP विधायक बोले औरंगजेब की तारीफ करने वाले, कब्रिस्तान में दफनाए जाएंगे?

    भोपाल  समाजवादी पार्टी के सांसद अबू आजमी के औरंगजेब पर दिए बयान के बाद लगातार सियासत जारी है. वहीं, अब मध्य प्रदेश की राजनीति में भी तूफान आ गया है.…