विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को समाप्त होने के बाद फिर तबादले होंगे, कई जिलों में कलेक्टर भी बदलेंगे

विधानसभा-का-बजट-सत्र-24-मार्च-को-समाप्त-होने-के-बाद-फिर-तबादले-होंगे,-कई-जिलों-में-कलेक्टर-भी-बदलेंगे

भोपाल
विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को समाप्त होने के बाद फिर तबादले होंगे। कुछ कलेक्टर बदले जाएंगे तो मंत्रालय स्तर पर भी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन होगा। विभागीय स्तर पर भी तबादले के प्रस्ताव तैयार हैं। स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों में तबादले प्रस्तावित हैं। प्रदेश में वर्ष 2022 से सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रशासनिक आवश्यकता और विशेष परिस्थिति में मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से तबादले के प्रविधान हैं। लेकिन इसमें होने वाले विलंब और लंबी प्रक्रिया को देखते हुए मंत्रियों को ये अधिकार दिए गए हैं कि वे प्रशासनिक आवश्यकता के साथ गंभीर बीमारी आदि की स्थिति में सीमित तबादले कर सकते हैं। विधानसभा सत्र और बजट की तैयारी के कारण ये तबादले भी नहीं हो पाए। विभागों में इसके प्रस्ताव तैयार हैं। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद तबादलों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, प्रशासनिक आधार पर कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदले जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय के स्तर पर तैयारी है। मंत्रालय में भी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया जा सकता है।

 

  • Related Posts

    स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आई टीम ने सर्वेक्षण की शुरुआत खजराना मंदिर से की, क्या बरकरार रहेगा ताज ?

    इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आई टीम ने सर्वेक्षण की शुरुआत खजराना मंदिर से की है। इस मंदिर में फूलों से खाद बनाने का काम बीते सात वर्षों से चल…

    लगातार असफल नीलामी के बाद आबकारी विभाग ने छठी बार नई प्रक्रिया की घोषणा की, नहीं मिला खरीदार

    इंदौर इंदौर शहर की 34 शराब दुकानें आबकारी विभाग के लिए गंभीर समस्या बन गई हैं। पांच बार नीलामी प्रक्रिया आयोजित करने के बावजूद 302 करोड़ रुपये मूल्य की इन…