मंडला की शुचि उपाध्याय का अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में चयन

मंडला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका में होने वाले त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए महिला भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की। 15 सदस्यों की इस टीम में मंडला जिले की क्रिकेट खिलाड़ी शुचि उपाध्याय को शामिल किया गया है। श्रीलंका के कोलम्बो में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में शुचि उपाध्याय लेफ्ट आर्म स्पिनर की भूमिका में रहेगी। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम 27 अप्रैल से 7 मई तक यह टूर्नामेंट कोलम्बो में खेलेगी। विदित हो शुचि उपाध्याय इन दिनों देहरादून में नेशनल चैलेंजर ट्रॉफी खेल रही हैं। इसके पूर्व नेशनल सीनियर वुमेन टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट प्राप्त करने पर प्लेयर ऑफ सीरीज रह चुकी हैं।

  • Related Posts

    16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण है विवाह संस्कार : राज्यपाल

    बड़वानी  भारतीय संस्कृति में विवाह एक श्रेष्ठ और पवित्र संस्कार है यह 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण है जिसे ‘‘ पाणिग्रहण संस्कार ‘‘ भी कहा जाता है। हमारे समाज में…

    स्वास्थ्य अवसंरचनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए किये जा रहे हैं पर्याप्त बजटीय प्रावधान : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    दतिया उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि अक्टूबर माह तक डॉक्टर्स की नई भर्ती सुनिश्चित कर सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में स्टाफ की…