भिंड पुलिस के हवाले लाल सिंह आर्य की गिरफ्तारी

कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की हत्या के मामले में अदालत द्वारा मंत्री लालसिंह आर्य को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश के पालन में पुलिस मुख्यालय भिंड पुलिस के भरोसे है। आर्य को गिरफ्तार कर 19 दिसंबर के पहले अदालत में पेश किया जाना है।

अदालत ने आदेश दिया है कि या तो भिंड एसपी स्वयं गिरफ्तार कर पेश करें या फिर डीएसपी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपे। भिंड जिले के गोहद एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना को एसपी ने अदालत के आदेश की तामीली की जिम्मेदारी दी है।

अष्ठाना ने कहा है कि उन्होंने अभी स्थानीय पते पर वारंट की तामीली का प्रयास किया, लेकिन वे निवास पर नहीं मिले। इस बीच आर्य ने कहा कि वह अपने विधि सलाहकारों से राय-मशविरा कर रहे हैं। कांग्रेस उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का षड्यंत्र कर रही है।

  • Related Posts

    इस बार होली पर पटाखों की धूम रहने वाली है, होली पर बच्चों को खूब भा रहे रंगीन गुब्बारे और पिचकारियां

    ग्वालियर दीपावली पर पटाखों की धूम होती है, लेकिन पहली बार होली पर पटाखे छोड़े जाएंगे। जी, हां। इस बार होली पर पटाखों की धूम रहने वाली है। बाजार में…

    विकसित मध्यप्रदेश @2047 के लिए नागरिकों के प्राप्त किए जाएंगे सुझाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में राज्य नीति आयोग द्वारा बनाए जा रहे विकसित मध्यप्रदेश विज़न डॉक्यूमेंट के लिए नागरिक सर्वे का शुभारंभ किया। विकसित…