‘खेलों इंडिया खेल’: कुश्ती में 14 स्वर्ण के साथ हरियाणा शीर्ष पर

चंडीगड़। हरियाणा के पहलवानों ने प्रथम ‘खेलो इंडिया खेल’ के पांचवें दिन प्रदेश को पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

बता दें कि 5वें दिन तक हरियाणा कुश्ती में 14 स्वर्ण जीत चुका है और इसी के साथ हरियाणा के नाम अब 20 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदक हो गए हैं।

52 पदक के साथ हरियाणा शीर्ष पर है। दिल्ली के पास 16 स्वर्ण, 18 रजत और 24 कांस्य है, जो दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र 16 स्वर्ण समेत 47 पदक लेकर तीसरे स्थान पर है।

कुश्ती और तैराकी की स्पर्धायें आज खत्म होने वाली हैं। हरियाणा ने कुश्ती में 14 स्वर्ण जीते, जबकि दिल्ली को 6 पीले तमगे मिले। तैराकी में कर्नाटक को 14 स्वर्ण, दिल्ली को 7 और महाराष्ट्र को 6 स्वर्ण मिले।

कर्नाटक की श्रीहरि नटराज ने 2 स्वर्ण जीते और अब उनके नाम कुल 6 स्वर्ण और एक रजत हो गया है। दिल्ली की एनी जैन और फिरदौस के ने 4-4 पीले तमगे अपने नाम किए हैं। वॉलिबॉल स्पर्धा में मेजबान दिल्ली का सामना लड़कों के वर्ग में उत्तर प्रदेश से होगा, जबकि पश्चिम बंगाल लड़कियों के फाइनल में महाराष्ट्र से खेलेगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विव

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री साय…