Box Office : ‘पद्मावत’ 250 करोड़ पार, ये हो सकती है कुल कमाई

पद्मावत’ की तीसरे वीकेंड की कमाई पूरी हुई है। फिल्म कुछ नई जगहों पर रिलीज हुई, जहां इसे बैन किया गया था। इससे कमाई में नया एक बूम देखने को मिला है।

संडे को पूरे हुए ताजा वीकेंड में इसने 17.80 करोड़ रुपए कमाए हैं। संडे को इसे आठ करोड़ रुपए मिले। शनिवार 6.30 करोड़ दे गया था। जबकि शुक्रवार को इसे 3.50 करोड़ मिले थे।

‘पैड मैन’ के रहते इसे इतनी कमाई हुई, ये वाकई बड़ी बात है। अब इसकी कमाई 250 करोड़ रुपए पार हो गई है. इसकी जेब में कुल 253.80 करोड़ रुपए हैं। इसे पहले हफ्ते 166.50 करोड़ रुपए मिले और दूसरे हफ्ते में 69.50 करोड़ रुपए हासिल हुए। फिल्म अब सुपरहिट है। टिकट खिड़की पर भंसाली और रणवीर का यह नया रिकॉर्ड है। माना जा रहा है इसकी कुल कमाई 275 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।

तमाम विवादों और रोक के बावजूद फिल्म अच्छा कमा रही है। दो साल पहले रिलीज हुई दीपिका-रणवीर-भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की कुल कमाई 188 करोड़ रुपए थी।

करीब दो घंटे 43 मिनट की ‘पद्मावत’, जायसी के आधार और भंसाली की सिनेमेटिक सोच का मिश्रण मानी जा रही है। भंसाली, मैग्नम-ओपस बनाते हैं तो उसके लिए बजट भी बहुत बड़ा चाहिए। पहले एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने पद्मावत (तब पद्मावती) में पैसा लगाने का फ़ैसला किया था लेकिन बाद में हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद वायकॉम 18 आगे आया। तब फिगर आया 180 करोड़ रुपए, इसमें प्रिंट और पब्लिसिटी के 25 करोड़ रुपए शामिल नहीं हैं।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…