OMG: कंगना का हुआ ऐसा हाल कि फोटो देख लोगों ने कहा ‘मेंटल है क्या’

कंगना रनोट वैसे तो अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती है। लेकिन हाल ही में उनकी जो फोटोज वायरल हुई हैं। उन्हें देखकर तो ये सब कहने लगे हैं कि क्या वो मेंटल हो गई हैं। अरे घबराने की बात नहीं है। क्योंकि, हम बात कर रहे हैं उनकी अपकमिंग फिल्म मेंटल है क्या की, जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें कंगना को पहचानना बेहद मुश्किल है।

राजकुमार राव भी हुए मेंटल…
पहले पोस्टर में कंगना छोटे बालों में नजर आ रही है और वह आंखों के जरिए मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव कंगना के साथ लीड रोल में होंगे। कंगना के बाद राजकुमार का लुक भी सामने आया है, जिसमें वो अपनी आंखों पर ऊंगली रखे हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ऊंगलियों पर आंखें बनी हुई है।

4 साल पहले रिलीज हुई डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म क्वीन में कंगना और राजकुमार को बड़े परदे पर साथ लेकर आए थे। जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।

आगे जानिए आखिर क्या है मेंटल…

‘मेंटल है क्या’ सायलॉजिकल थ्रिलर है और इसमें कंगना और राजकुमार एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने से मुंबई में होने वाली है। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और शैलेष आर सिंह के कर्मा मीडिया बैनर तले होगा।

फिल्म का डायरेक्शन निर्देशक प्रकाश कोलेवमूदी ने किया है जिन्हें तेलुगू फिल्म ‘बोमालता’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। ‘मेंटल है क्या’ फिल्म की कहानी कनिका ढ़िल्लन ने लिखी है।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…