बर्थडे पर जाह्नवी को मां श्रीदेवी की कमी नहीं खलने दी पापा बोनी ने

छह मार्च को जाह्नवी कपूर का बर्थडे था। उनका यह पहला बर्थडे है, जो उन्होंने बिना अपनी मां श्रीदेवी के मनाया है। पापा बोनी कपूर ने पूरी कोशिश की कि वे बेटी का जन्मदिन वैसे ही मनाएं जैसा श्रीदेवी मनातीं।

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इस साल 21 साल की हो गई हैं। उनकी दीदी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने उन्हें इस मौके पर बेहद भावुक अंदाज़ में शुभकामनाएं सोमवार रात को ही दे दी थीं। सोनम ने जाह्नवी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कपूर परिवार की सभी बेटियां नज़र आ रही हैं।

पापा बोनी कपूर ने बेटी से तमाम केक कटवाए, जो उनकी बहनें लाई थीं और एक छोटी-सी पार्टी का भी इंतजाम किया। बता दें कि जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में ही हुआ था। मां के निधन के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है, ज़ाहिर है उनके लिए यह बेहद भावुक दिनों में से था। गौरतलब है कि बेटी के बर्थडे के लिए श्रीदेवी एक महीने से तैयारी कर रही थीं। श्रीदेवी जाह्नवी को सरप्राइज देना चाहती थीं, लेकिन, उनके निधन ने दुनिया को ही चौंका दिया। जाह्नवी कपूर की दीदी सोनम कपूर ने मंगलवार सुबह सबसे पहले सोशल मीडिया में उन्हें बर्थडे विश करते हुए लिखा है कि- “मैं जितनी भी लड़कियों को जानती हूं, जाह्नवी उन सबमें स्ट्रांग है! हैप्पी बर्थडे जानू”।

जाह्नवी ‘धड़क’ फ़िल्म से जल्द ही अपना बॉलीवुड सफ़र शुरू करने वाली हैं। श्रीदेवी सहित पूरा परिवार उनकी इस उपलब्धि पर खुश था।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…