मैं जैन नहीं, हिंदू वैष्णव हूं : अमित शाह

मुंबई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के दावे को खारिज करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वह हिंदू वैष्णव हैं। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस दावे को खारिज कर दिया कि भाजपा अध्यक्ष एक जैन हैं।

अमित शाह भाजपा के38 वें स्थापना दिवस पर एक रैली को संबोधित करने के बाद संवाददाओं से बातचीत कर रहे थे। शाह ने कहा, ‘‘ संप्रग सरकार ने2013 में सिफारिश (लिंगायत को अल्पसंख्यक समूह का दर्जा देने की) को खारिज कर दिया था। मौजूदा फैसला सिर्फ येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए है। यह एक चुनावी चाल है।’’

शाह से सिद्धारमैया के उस बयान के बारे में सवाल किया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि शाह एक जैन हैं। इस पर शाह ने कहा, ‘‘ मैं जैन नहीं बल्कि एक हिंदू वैष्णव हूं।’’ उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि2014 में बहुमत हासिल करने के बाद भी भाजपा ने हमेशा अपने सहयोगी दलों को शामिल किया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि शिवसेना भाजपा के साथ बनी रहेगी।

शाह ने कहा कि त्रिपुरा, असम और अन्य स्थानों पर बहुमत हासिल करने के बाद भी भाजपा ने अपने सहयोगियों को सरकार में शामिल किया। उन्होंने कहा कि2019 में भी हम राजग की सरकार बनाएंगे, हालांकि भाजपा को अपने दम पर बहुमत प्राप्त होगा।

शिवसेना के बारे में पूछे गए एक सवाल पर शाह ने कहा कि वे अभी सरकार में हमारे साथ हैं और हमारी पूरी इच्छा है कि वे हमारे साथ रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा को अलग थलग करने के विपक्ष के प्रयासों के बाद भी भाजपा अपने सहयोगियों के साथ2019 के चुनाव में विजयी होगी।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…