CM: ने बीमारू राज्य से विकासशील प्रदेश बनाने में प्रयास किये

नसरुल्लागंज | प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से एक विकासशील प्रदेश बनाने में किस प्रकार से प्रयास किये ये आपके सामने हैं। किसान बिजली, पानी, सड़क व कृषि के लिए खाद से जूझ कर थम चुका था। भाजपा सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति की सुध लेकर प्रदेश में कई विकासशील हितग्राही मूलक योजना चलाकर उनके परिवार को आर्थिक सामाजिक तौर पर संबल प्रदान किया है।

यह बातें भाजपा मंडल अध्यक्ष लखन यादव ने विकास यात्रा के शुभारंभ में ग्राम बगवाड़ा, छिपानेर, चौरसाखेड़ी में कहीं। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में आज तक इतने विकास नहीं हुए जितने पिछले 14 वर्ष के भाजपा के शासन में प्रदेश में हुए हैं। मंडल महामंत्री राजेश लखेरा ने कहा कि किसान को भावांतर भुगतान योजना चलाकर बिना किसी भेदभाव के आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की है, जिससे प्रदेश के हर वर्ग के किसान ने शिवराज सरकार पर अपना विश्वास प्रकट किया है। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद थे।

  • Related Posts

    उज्जैन&गरोठ फोरलेन हाईवे के अगले तीन महीने के अंदर चालू हो जाएगा

    उज्जैन उज्जैन-गरोठ फोरलेन हाईवे पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फोरलेन हाईवे पर आने वाले महीनों में गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी। इस परियोजना…

    मुख्यमंत्री मोहन यादव आज राजगढ़ में, 200 बेड के नए अस्पताल का लोकार्पण और रेन बसेरे का भूमिपूजन करेंगे

    राजगढ़ ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विवार को राजगढ़ का दौरा करेंगे। सीएम का हेलिकॉप्टर दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। वह रोड शो के जरिए जिला…