इंग्लैंड में धोनी ने कुछ इस तरह सेलीब्रेट किया अपना 37वां जन्मदिन

नई दिल्लीः महेंद्र सिंह धोनी इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं। इसी वजह से उन्होंने अपना जन्मदिन इंग्लैंड में ही मनाया। इस खास अवसर पर उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी वहां पर मौजूद थी। इनके अलावा वहां पर भारतीय टीम के सभी सदस्य भी धोनी का जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। धोनी के फैंस क्लब से ट्विटर पर वीडियो शेयर की गई है जिसमें धोनी केक काट रहे हैं।

वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में एक तरफ साक्षी और जीवा बैठे हैं तो वहीं धोनी के दूसरी तरफ टीम के सदस्य ‘हेप्पी बर्थडे टू यू’ कह कर जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चाहे भारतीय टीम दूसरा टी20 मुकाबला हार गई हो लेकिन उसे भूलाकर टीम ने धोनी का जन्मदिन मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विव

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री साय…