राजनीति / अगले दो चुनाव कांग्रेस को जड़ से खत्म करने के लिए हैं : अमित शाह

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज महाकौशल के दौरे पर हैं। सतना रीवा और डिंडौरी में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सतना में उन्होंने महिला शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दो चुनाव साधारण चुनाव नहीं हैं। बल्कि ये चुनाव देश और प्रदेश से कांग्रेस को जड़ से खत्म करने का चुनाव है। इसमें माता-बहने प्रमुख भूमिका निभा सकती है।

अमित शाह न शाह ने कहा कि जब एक पुरुष भाजपा का कार्यकर्ता बनता है तो वो अकेला ही बनता है। लेकिन जब कोई माता और बहन भाजपा की कार्यकर्ता बनती है तो एक पूरा परिवार भाजपा से जुड़ जाता है। अगर नारि शक्ति ठान ले तो घर तो क्या पूरा देश सुधर सकता है। मुझे विश्वास है कि इस बार प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में मातृशक्ति का ही सबसे बड़ा योगदान होगा।

कांग्रेस ने राजमाता विजया राजे सिंधिया पर सितम किए है। कांग्रेस ने ही उन्हें जेल में बंद किया था। भाजपा की सरकार ने महिलाओं को हमेशा सम्मान दिया है। आज भी उनके विकास के लिये काम कर रही है। मोदी सरकार और भाजपा की प्रदेश सरकारों ने महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए जितने कार्य किये हैं उतने किसी और दल की सरकारों ने नहीं किये। मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा शुरु की गई लाडली लक्ष्मी योजना जैसी दूसरी कोई और योजना देश में दूसरी नहीं।

भाजपा सरकार ने 2 करोड़ बहनों को आवास देने का काम किया हैं, जबकि अब मातृ मृत्यु दर भी 335 से 170 पर आ गई है। सरकार ने ट्रिपल तलाक हटाने का काम कर मुस्लिम महिलाओं सम्मान से जीने का भरोसा दिया। केंद्र सरकार नारी के उत्थान के लिये लगातार काम कर रही हैं। आज केंद्र सरकार में 9 महिला मंत्री शामिल हैं. जबकि देश की रक्षा और विदेश मंत्री भी महिला ही हैं, जबकि बीजेपी के शासन काल में 6 महिलाओं को राज्यपाल भी बनाया गया।

  • Related Posts

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…

    जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन

    जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि व समय पर…