अमित शाह इंसान नहीं इंस्टीटयूट हैं – बादल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष तथा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की संगठन और अभियान क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक मानव नहीं बल्कि संस्था हैं। बादल ने आज यहां भाजपा प्रत्याशी के तौर पर शाह के गांधीनगर सीट पर नामांकन से पहले अहमदाबाद के सरदार पटेल चौक पर हुई सभा मे कहा, ‘भाई अमित शाह इंसान नहीं बल्कि इंस्टीच्यूट है। उनका जीवन लाइट हाउस (प्रकाश स्तंभ) है। उनसे बड़ा कोई अभियानकर्ता अथवा संगठनकर्ता पूरे देश में नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और राजग की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद शाह को ही जाता है। तब वहीं मुख्य संगठनकर्ता और अभियानकर्ता थे। वह जमीन से जुड़े नेता हैं।

लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यों के चुनाव में भी दल और गठबंधन मुख्यमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करते हैं पर विपक्षी दल तो लोकसभा चुनाव के लिए अपना नेता तक तय नहीं कर पाये हैं।

मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये उन्होंने दुनिया भर में भारत का नाम ऊंचा किया है। उनके हाथों में देश सबसे सुरक्षित है। उन्होंने आतंकवाद के खात्मे के लिए भी कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि वह परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि मोदी और बड़े बहुमत के साथ फिर से प्रधानमंत्री बने।

  • Related Posts

    जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन

    जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि व समय पर…

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…