प्रज्ञा ठाकुर ने बुर्के पर प्रतिबंध के लिए समर्थन मांगा, कहा- एयरपोर्ट पर जांच होती है तो धर्म आड़े नहीं आता

भोपाल. भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने श्रीलंका की तरह भारत में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर रोक लगाने की मांग की है। प्रज्ञा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हिसाब से फैसला लिया जाना चाहिए।

प्रज्ञा ने कहा कि एयरपोर्ट पर जांच होती है तो धर्म आड़े नहीं आता। ये वो भी जानते हैं कि ऐसी किसी घटना से उनका पंथ बदनाम होता है, इसलिए वो स्वयं फैसला लें तो बेहतर होगा।

मंत्री गोविंद सिंह को दी चेतावनी : प्रज्ञा ठाकुर ने प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह को चेतावनी दी है। प्रज्ञा ने कहा- ‘उनके बयान मर्यादा को पार कर गए हैं। उन्हें मेरी आखिरी चेतावनी है, अति हो चुकी है, आगे सहन नहीं होगा।’ दरअसल, मंत्री गोविंद सिंह ने मंगलवार को कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर लहार की सीधी-साधी लड़की थी। आरएसएस ने उसका ब्रेनवॉश कर बिगाड़ दिया। गोविंद सिंह और प्रज्ञा ठाकुर दोनों ही भिंड जिले की लहार तहसील के रहने वाले हैं।

गोविंद सिंह को मेरे पिता ने चलना सिखाया: प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि गोविंद सिह मेरे बारे में क्या कहेंगे, उन्हें तो मेरे पिताजी ने ऊंगली पकड़कर चलना सिखाया। राजनीति क्या होती है उन्हें मेरे पिता ने ही सिखाई, यहां तक की राजनीति के मंच पर गोविंद सिंह को मेरे पिताजी ही लेकर गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ मंत्री गोविंद सिंह से हमारे परिवार के पारिवारिक संबंध अभी भी हैं। मैं उनसे चाचाजी कहती थी, लेकिन साध्वी बनने के बाद चाचाजी नहीं कहती। वो मुझे आंतकवादी कह चुके हैं। अब अति हो चुकी है, उन्हें चेतावनी देती हूं कि अब बर्दाश्त नहीं होगा।

क्या कहा था उद्धव ठाकरे ने: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लेख लिख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि जिस तरह श्रीलंका में आतंकी हमलों के बाद वहां की सरकार ने नकाब और बुर्के को बैन कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी तरह राष्ट्रहित में भारत में भी बुर्के और नकाब पर बैन लगाएं।

  • Related Posts

    माधव टाइगर रिजर्व में छोड़ी नई बाघिन को भाया जंगल, पन्ना से आई बाघिन ने 24 घंटे में 15 किमी का क्षेत्र घूमा

    शिवपुरी  मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव टाइगर रिजर्व में मादा बाघ को छोड़ा गया है। जब से वह पिंजरे से छूटी है तभी से वह जंगल में घूम…

    भोपाल में 1283 स्थानों पर प्रापर्टी की दरों में 18% तक की वृद्धि प्रस्तावित, कलेक्टर गाइडलाइन के लिए 19 मार्च तक सुझाव

    भोपाल कलेक्ट्रेट में गुरुवार को मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2025- 26 की कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में…