`झारखंड के छह जिलों में 46 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संक्रमित बढ़कर 522

झारखंड में शुक्रवार को 46 नए मामले मिले हैं। जिसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या 476 से बढ़कर 522 हो गई है। इन मरीजों में सर्वाधिक 15 मरीज जमशेदपुर में मिले हैं वहीं 10 मरीज हजारीबाग में मिले हैं जबकि रामगढ़ में 9, धनबाद में 3, कोडरमा में 7 और बोकारो में दो मरीज मिले हैं। इन मरीजों में लगभग सभी प्रवासी हैं। जिन्हें कोरंटाईन सेंटरों में रखा गया था। रामगढ़ में मिले मरीजों में 4 रामगढ़, 4 पतरातू एवं एक चितरपुर का रहने वाला है।

अभी तक मिले मरीजों का विवरण :
जिला कुल मरीज
रांची 129
बोकारो 22
हजारीबाग 65
धनबाद 17
गिरिडीह 17
सिमडेगा 10
कोडरमा 41
देवघर 05
गढ़वा 57
पलामू 17
जामताड़ा 02
गोड्डा 01
दुमका 02
पू.सिंहभूम 52
लातेहार 10
लोहरदगा 03
रामगढ़ 24
प. सिंहभूम 15
गुमला 20
सरायकेला 04
चतरा 01
पाकुड़ 04
खूंटी 03
कुल 522

  • Related Posts

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…

    जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन

    जिले में शांति समिति की बैठक 9 मार्च को, होली और रमजान पर सौहार्द बनाए रखने पर होगा मंथन प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि व समय पर…