नाबालिग से रेप पर फांसी, मध्यप्रदेश विधानसभा में बिल पारित

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा ने 12 वर्ष की आयु से कम की नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म करने वालों को मृत्युदंड दिए जाने के दंड विधि संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। NCRB के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रेप के मामले में एमपी का पहले नंबर पर है।

राज्य सरकार के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने बताया था कि मृत्युदंड को अमल में लाने के लिए दुष्कर्म की धारा 376 में ए और एडी को जोड़ा जाएगा, जिसमें मृत्युदंड का प्रावधान होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘जो लोग मासूमों के साथ बलात्कार करते हैं वो मनुष्य नहीं पिशाच हैं।’

Related Posts

व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…