भिंड पुलिस के हवाले लाल सिंह आर्य की गिरफ्तारी

कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की हत्या के मामले में अदालत द्वारा मंत्री लालसिंह आर्य को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश के पालन में पुलिस मुख्यालय भिंड पुलिस के भरोसे है। आर्य को गिरफ्तार कर 19 दिसंबर के पहले अदालत में पेश किया जाना है।

अदालत ने आदेश दिया है कि या तो भिंड एसपी स्वयं गिरफ्तार कर पेश करें या फिर डीएसपी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपे। भिंड जिले के गोहद एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना को एसपी ने अदालत के आदेश की तामीली की जिम्मेदारी दी है।

अष्ठाना ने कहा है कि उन्होंने अभी स्थानीय पते पर वारंट की तामीली का प्रयास किया, लेकिन वे निवास पर नहीं मिले। इस बीच आर्य ने कहा कि वह अपने विधि सलाहकारों से राय-मशविरा कर रहे हैं। कांग्रेस उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का षड्यंत्र कर रही है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…