छिंदवाड़ाः एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ पर पुलिसवाले ने तानी राइफल, सस्पेंड

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कमलनाथ की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही हुई है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक पुलिसकर्मी ने उन पर राइफल तान दी। यह घटना शुक्रवार शाम चार बजे के आसपास की है। कमलनाथ इस दौरान राज्य से बाहर जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। लिहाजा उन्हें इस तरह की घटना से दो-चार होना पड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री की यहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट थी। वह एयरपोर्ट परिसर में जैसे ही पहुंचे, एक पुलिसकर्मी ने उन पर राइफल तान दी। घटना के बाद से पूरे प्रशानिक अमले में खलबली मच गई। थोड़ी देर बाद इस बारे में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। टि्वटर पर लोगों ने इस घटना पर हैरानी जताई और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। एक यूजर ने लिखा कि उस पुलिस वाले के हाथ काट देने चाहिए।

उधर, कमलनाथ पर राइफल तानने वाले पुलिसकर्मी की पहचान हो गई है। एयरपोर्ट पर रत्नेश पवार नाम के कांस्टेबल ने राइफल तानी थी। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, यह बात अभी तक सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि कमलनाथ कुल 10 बार सांसद रहे हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…