अब प्रदेशभर में एक जैसी होगी अध्यापकों के वेतन की गणना

भोपाल। राज्य सरकार ने अध्यापकों की एक और मांग पूरी कर दी है। शुक्रवार को अध्यापकों के तीनों संवर्ग के वेतन निर्धारण का मार्गदर्शन पत्र जारी कर दिया गया है। इससे अध्यापकों के वेतन में आने वाली विसंगति दूर हो जाएगी। अध्यापक जुलाई 2017 से ये मांग कर रहे थे।

सरकार ने एक जनवरी 2016 से अध्यापकों को छठवां वेतनमान दिया है, लेकिन वेतन निर्धारण में गड़बड़ी के चलते चार बार ये आदेश संशोधित करने पड़े हैं। सरकार ने 15 अक्टूबर 2016 को संशोधित आदेश जारी किया था। अध्यापक उससे भी संतुष्ट नहीं थे। क्योंकि इस आदेश के कारण जिलों में मनमाने तरीके से वेतन तय किया जा रहा था। तभी से अध्यापकों ने मार्गदर्शन पत्र जारी करने की मांग शुरू कर दी थी।

जुलाई 2017 में एक बार फिर नया गणना पत्रक जारी हुआ। इसमें भी यही गड़बड़ी बताई गई। आखिर सरकार को मार्गदर्शन पत्र जारी करना पड़ा है। इसके बाद एक संवर्ग के अध्यापक का प्रदेशभर में एक जैसा वेतन तय होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने क्रमोन्न्त और पदोन्न्त वेतनमान की तालिका भी अलग से जारी की है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…