प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश भर के छात्रों के साथ करेंगे ‘परीक्षा पर चर्चा’

नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में देश भर से छात्र इसमें हिस्सा लेंगे और जानेंगे कि कैसे बिना तनाव के परीक्षा दी जाए. प्रधानमंत्री ने दो हफ़्ते पहले ही ‘Exam Warriors’ किताब का विमोचन किया है, जिसमें बिना तनाव के परीक्षा देने पर 25 बातें लिखी हुई हैं. सीबीएसई ने सभी स्कूलों से ज़रूरी तैयारी करने को कहा है ताकी छात्र प्रधानमंत्री से जुड़ सकें.

मानव संसाधन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 16 फरवरी को दिन में 11 बजे दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में परिचर्चा सत्र में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में छात्रों से जुड़ेंगे जिसमें काफी संख्या में छात्र हिस्सा ले रहे हैं. परिचर्चा के दौरान मुख्य विषय आसन्न बोर्ड परीक्षा और परीक्षा से जुड़ी समस्या होंगे जिसमें परीक्षा संबंधी तनाव से जुड़ी बातें शामिल होंगी. इस परिचर्चा का शीर्षक ‘‘ मेकिंग एक्जाम फन : चैट विद पीएम मोदी’’ रखा गया है.

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा था कि ‘‘ मेरे युवा दोस्तो, मैं इस महीने की 16 तरीख को आपसे चर्चा करने को लेकर उत्सुक हूं. मैं आपसे परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त और प्रसन्न रहने की जरूरत पर चर्चा करूंगा । इसमें प्रौद्योगिकी के माध्यम से देशभर से हजारों की संख्या में छात्र जुड़ेंगे.’’

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…